सोना देवी शिव मंदिर मैं भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जयंती के अवसर पर अनुष्ठान यज्ञ कर परशुराम जयंती मनाई गई I
Uksamachar24
03मई 2022
धीरसिंह
रुड़की। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना देवी शिव मंदिर में आचार्य रमेश सेमवाल ने राष्ट्र कल्याण के लिए अनुष्ठान किया तथा भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाई।भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सोना देवी शिव मंदिर में विशेष अनुष्ठान यज्ञ किया एवं राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की।आचार्य पं.सेमवाल ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार थे जिन्होंने मानव कल्याण के लिए कार्य किया ।उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य किया।राष्ट्र को एक किया व दुष्टों का संहार किया। उन्होंने धर्म की स्थापना की।भगवान परशुराम जी मातृ-पितृ भक्त थे।सर्वप्रथम कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम जी ने ही किया था।भगवान परशुराम जी ने कर्ण को भीष्मपितामह को धनुर्विद्या का ज्ञान दिया था।हमें भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।मुख्य यजमान के रूप में रुड़की नगर के मेयर गौरव गोयल उपस्थित थे।आचार्य नरेश शास्त्री,आचार्य संदीप शास्त्री,आचार्य मुकेश शास्त्री,राधा भटनागर,सुलक्षणा सेमवाल,नरेंद्र भारद्वाज,राजेंद्र कारवाल,आदिति सेमवाल उपस्थित रहें I