गुंडा एक्ट के अपराधी को किया जिला बदर

गुंडा एक्ट के अपराधी को किया जिला बदर

यूके समाचार 24

08 नवंबर2026
झबरेडा।गुंडा व्यक्ति व हिस्ट्रीशीटर पर झबरेडा पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी मजिस्ट्रेट का आदेश मिलते ही आदतन गौकशी के अपराधी को किया जिला बदर नियत अवधि के दौरान जनपद में रखे कदम तो भुगतना होगा अंजाम, दी गई स्पष्ट चेतावनी
आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपादित करने के लिए आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त व्यक्तियों पर लगाम लगाने के अपने प्रयासों के बीच कोतवाली झबरेडा पुलिस द्वारा गुण्डा व्यक्ति/हिस्ट्रीशीटर नदीम को 01 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया।आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद हरिद्वार के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर के प्रर्यवेक्षण व थाना प्रभारी कोतवाली झबरेडा के नेतृत्व में की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा आदतन गोकशी के अपराधी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) जनपद हरिद्वार द्वारा 01 माह के लिए जिलाबदर का आदेश जारी किया गया था।उक्त गुंडा व्यक्ति को हिदायत दी गयी है कि उपरोक्त आदेश का कडाई से पालन करें और तय समयावधि के अन्दर जिला हरिद्वार में प्रवेश न करें।जिला बदर गुण्डा व्यक्ति/हिस्ट्रीशीटर नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार पुलिस टीम मे उ0नि0 नीरज रावत कोतवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार
हे0का0 338 रामवीर सिंह कोतवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *