शांति व्यवस्था भंग करने पर 03अभियुक्तगण को झबरेडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
यूके समाचार 24
09 नवंबर 2026
झबरेड़ा। पुलिस को एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शीतलपुर में दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो रहा है जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति अपनी बहन को घर ले जाने के लिए व महिला का पति व ससुर उसको नहीं ले जाने के लिए आपस में आमदा फसाद थे और एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू थे । पुलिस कर्म० गणो द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने अभि0 अब्दुल गफ्फार, तारीक, सुहेल को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्तगणों को नियमानुसार मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल गफ्फार पुत्र इस्लाम,तारीक पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम शीतलपुर कोतवाली झबरेड़ा( हरिद्वार।)
सुहेल पुत्र शौकत निवासीऊ ग्राम बेलड़ा जुनारदार थाना नांगल जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
पुलिस टीमअपर उ0नि0 मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल विकास कुमार,होमगार्ड रामकुमार उपस्थित रहे।
