सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोले महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार सशक्त होगा:देवीसिंह राण
धीरसिंह
कलियर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होने से परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा। महिलाएं आत्मनिर्भर तब होंगी जब वह शिक्षित व प्रशिक्षित होंगी। तीन माह से चल रहे सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये I उन्होंने महिलाओं को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरित किए। राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई रखी है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महिलाओं को उनके पति के हिस्से की संपत्ति में खातेदार बनाया जाएगा। जिसका महिलाओ ने स्वागत किया । इस मौके पर आयोजक पुलकित सैनी, द्रोणवीर, ठाकुर रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।