भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद हरिद्वार के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से पार्टी हित में कार्य करने के लिए दिया निर्देश – बहरोज आलम
धीरसिंह
रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान की संस्तुति पर हरिद्वार जनपद के सभी मंडलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है।नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा करते हुए उन्होंने पार्टी के हित में कार्य करने तथा संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर काम करने की आशा व्यक्त की है।बनाए गए सभी मंडल अध्यक्षों में मध्य हरिद्वार मंडल मजाहिर हसन,सप्तऋषि मंडल रिक्की अरोड़ा,कनखल लक्की सलूजा,रानीपुर चौक बाजार नौशाद मंसूरी, शिवालिक नगर शुजात अली,बहादराबाद गुलशेर अली,ज्वालापुर उत्तर अशफाक मलिक,ज्वालापुर पश्चिम अकरम अब्बासी, बुग्गावाला जुल्फान, भगवानपुर ग्रामीण गफ्फार अली,भगवानपुर नगर राव शाहबाज,झबरेड़ा ग्रामीण तसव्वुर अली,झबरेड़ा नगर डा.परवेज अख्तर,सुभाष नगर राव तय्यब अली,पिरान कलियर अजहर सिद्दीकी,रुड़की पश्चिम कु.अंजुम गौर,रुड़की पूर्वी मनजीत चड्ढा,खानपुर नसीम अहमद,लंढौरा इशरत अली, मंगलौर नगर इरशाद अंसारी,मंगलौर ग्रामीण ममरेज,लक्सर नगर फुरकान अहमद,लक्सर ग्रामीण मुनीश अहमद,हरिद्वार उत्तर जमालपुर तल्लाहा मोहम्मद जावेद,हरिद्वार दक्षिण भोगपुर पंचपुरी मोहम्मद गनी कसाना एवं लालढांग मंडल मोहम्मद आलम के नाम प्रमुख हैं।