विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट,पढ़ें पूरी खबर..
धीरसिंह
ब्यूरो रिपोर्ट /यू के समाचार 24
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची
उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। साथ ही कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची जारी है।
ये है कांग्रेस के उम्मीदवारो की दूसरी लिस्ट
1- डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
2- कैंट- सूर्यकांत धस्माना
3- ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
4- ज्वालापुर – बरखा रानी
5- झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
6- खानपुर – सुभाष चौधरी
7- लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
8- रामनगर – हरीश रावत
9- लालकुआं – संध्या डालाकोटी
10- कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
11- लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं