उधोग मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरी रावत-बोले “दुल्हन वही जो पिया मन भाए”……
सिविल लाइन में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता जी कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया
uksamachar24
धीरसिंह
रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उधोग मिलन अभियान के दौरान नगर के व्यापारियों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ चर्चा कर उनसे राय सुमारी की जा रही है जिन्हें पार्टी के घोषणापत्र में समावेश किया जायेगा।
बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के संयोजन में आयोजित उधोग मिलन अभियान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रुड़की प्रदेश का प्रवेंश द्वार है यहां का व्यापारी प्रबुद्ध है जो 2022 में नया सवेरा होगा।
उन्होंने कहा कि व्यपारियो एवं लघु उधोग व्यवसायियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुन रहे है और कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र में उनके मुद्दों को समावेश करेंगे।उन्होंने कहा कि हर चीज वोट के लिए नही होई कुछ बातें समाज और राष्ट्र के लिए होती हैं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कांग्रेस अपना रोल बाखूबी अदा कर सके इसके लिए हम निरन्तर कार्य करते हैं कहा कि बदले हुए समय के साथ नई नीतियों के रूप में कार्य करें इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं उसमें जानकारी कहाँ से आएगी उंसके लिए जनसंवाद जरूरी है।
कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की गति के रुड़की भी निरन्तर बदल रही है। कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर का जो मुद्दा आया है अगर पांच वर्ष पहले आया होता तो उसका हल तभी कर देते कहा कि अब 2022 में सरकार बनने के बाद प्रदेश में ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
इसके लिए संगठन से निवेदन किया जायेग इसे प्राथमिकता में लिया जाए। कहा कि जीएसटी व्यवस्था एक तरफा बनाई गई है जिसमें व्यापार व्यवस्था को सही से नही बनाया गया। गया कि उधोग को आर्थिक रूप से नीचे ले जाने में नोटबन्दी का बड़ा योगदान रहा। नोटबन्दी के कारण बहुत सारे घर और व्यापार बर्बाद हुये। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं और महंगाई आदि के लिए पदयात्रा की जा रही जिसमें लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। रावत के परिवार के सदस्यों द्वारा हरिद्वार की विधानसभा सीटों पर की जा रही तैयारियों से अन्य दावेदारों में बेचैनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को बेचैन होने की आवश्यकता नही है जनता जिसे पसंद करेंगी उसे ही उम्मीदवार बनाया जायेगा उन्होंने कहा कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है और उसे ही लेकर आगे बढ़ती है 2017 में लोग भावनाओं में बहकर वोटिंग कर गए अब उसमें सुधार करते हुए कांग्रेस को वोट देंगे।
गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनौती आएगी तो सभी एकसाथ होकर उसका सामना करेंगे। उन्होंने कृषि कानूनों का वापस होना शहीद हुए किसानों की जीत बताया।महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आनी तय है और व्यापारियों की जो भी समस्याएं और मांगें हैं उनका समाधान निश्चित होगा। कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों के लिए की गई पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और व्यापारियों बेरोजगार की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं
कहा कि पूरा विश्वास है कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का कार्य करेंगे।सचिन गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री को करीब 76 वर्ष पुराना पंखा भेंट किया। जो कि 1945 सन में बनाया गया था और मिट्टी के तेल से चलता है।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर,प्रोफेसर डीपी सैनी, ईश्वरलाल शास्त्री, मनोहरलाल लाल शर्मा,एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी सुभाष सरीन, डॉ रकम सिंह, आशीष सैनी, लवी त्यागी,रजनीश शर्मा एडवोकेट,कहकशा, सुभाष सैनी, रश्मि चौधरी, हाजी नौसाद, सुखमिंदर बाल्मीकि, सपना बाल्मीकि, प्रह्लाद चौधरी, मंजू कश्यप, सेठपाल परमार, ईशा त्यागी, सौरभ ग़ोयल, करमजीत सिंह खोखर, पंकज सोनकर, जगदेव शेखोंलवी त्यागी, सुशील पेगोवाल आरके त्यागी कलीम खान,आदि लोग मौजूद रहे।
रामनगर की दुकानों में कांग्रेस अपने स्तर से करेगी जांच…..
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने रामनगर में नगर निगम की दुकानों का मुद्दा रामनगर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल महामंत्री कमल चावला के नेतृत्व में उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर समिति बनाकर इस मामले की जांच करेगी और फिर व्यापारियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने सिविल लाइंस को नुजूल मुक्त किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बनाये जाने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि नुजूल और लीज की भूमि पर निर्णय होना चाहिए ताकि नगर के व्यापारियों एवं नगरवासियों को इसका लाभ मिल सके