पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वी जयंती कांग्रेस विधायक ने अपने कार्यालय पर मना
धीर सिंह
भगवानपुर :- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वी जयंती के शुभ अवसर पर भगवानपुर विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी I भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहां की भारत रतन एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी मे संचार क्रांति लाकर एक आधुनिक भारत की बुनियाद रखी थी जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है ममता राकेश ने कहा कि कम समय में ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश और दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी थी जिसके चलते वह लोगों के दिल में अमर हो गए उन्होंने गंदी साजिश के तहत अपने प्राणों की बलि दे दी जिससे देश को काफी क्षति हुई राजीव गांधी की हत्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एकजुट होने की जरूरत है जिससे देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया जा सके इस मौके पर पूर्व अनुसूचित जाति जनजाति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील पेगोवाल, प्रधान फारुख, अमित कुमार, विपिन सिंह, सुनील शर्मा, मनोज चोपड़ा, नासिर प्रवेज, साधु राम सैनी, कयूम, लालू, डॉक्टर संजीव सैनी, बबलू आदि मौजूद रहे