अनिल बलूनी, या अजय भट्ट मे से कौन बनेगा सीएम और पुष्कर सिंह धामी डिप्टी सीएम के लिए एक ही नाम ? सूत्रों के हवाले से

अनिल बलूनी, या अजय भट्ट मे से कौन बनेगा सीएम और पुष्कर सिंह धामी डिप्टी सीएम के लिए एक ही नाम ? सूत्रों के हवाले स

देहरादून(धीरसिंह )। त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद की रेस में कई नाम है,लेकिन जो सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उभर रहे है वह राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, व सांसद अजय भट्ट का है। इसके अलावा सूत्रों ने जानकारी दी है कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का चयन हो सकता है। हालांकि “युकेसमाचार24″इसकी पुष्टि नहीं करता, सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कहीं ना कहीं गढ़वाल और कुमाऊं के बीच के संतुलन के साथ ही ठाकुर एवं ब्राह्मण के संतुलन को भी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत साथ लेना चाहता है। यहां ध्यान रहे कि बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद निकट रहे काबीना मंत्री धन सिंह रावत का नाम भी सामने आ रहा है,लेकिन अधिकांश लोगों में उनके नाम के साथ ही यह भी चर्चा है कि यदि ऐसा हुआ तो बदलाव क्या हुआ?यानि यह कहा जा सकता है की धन सिंह रावत कथित रूप से त्रिवेंद्र सिंह रावत के ही खेमे के हैं और सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है की उनका नाम कथित रूप से खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही आगे बढ़ाया है जबकि भाजपा संगठन के सामने इन दोनों के नाम से अलग किसी नए नाम पर विचार करने का दबाव है। इसमें भी उत्तराखंड की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्राह्मण और ठाकुर के साथ ही गढ़वाल एवं कुमाऊं के फार्मूले को सटीक तरह से साधने की राजनीति हीं काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस लिहाज में कथित रूप से भाजपा को वर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, व सांसद अजय भट्ट जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रह चुके है तथा प्रदेश की राजनीति समीकरण को अच्छी तरह समझते है उपमुख्यमंत्री के लिए खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम सही लग रहा है। अनिल बलूनी व अजय भट्ट ब्राह्मण है तो पुष्कर सिंह धामी ठाकुर हैं। पुष्कर सिंह धामी के बारे में यह भी चर्चा है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भांजे हैं। बहरहाल सूत्रों का कहना है कि इन तीनो नामों मे से दो नामो पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व आगे कदम बढ़ा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी में कितना दम है? यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन सूत्र पुरजोर तरीके से यही दावा कर रहें हैं कि डिप्टी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अजय भट्ट व अनिल बलूनी मे कौन बनेगा सीएम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *