बहुजन समाज पार्टी में सर्व सर्वसमाज का हित सुरक्षित है : आदेश कुमार।
यूके समाचार 24
22अगस्त 2026
धीर सिंह
झबरेडा।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने भी डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया।
जहां झबरेड़ा विधानसभा पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया वहीं आजाद समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं झबरेड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आदेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी किसी मेनिफेस्टो में विश्वास नहीं रखती है। वह काम करने में विश्वास करती है ।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर बहुजन हिताय बहुजन सुखाय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को बुलंद कर समाज में एक अच्छा संदेश देने का कार्य कर रही है उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में सभी समाज को साथ लेकर जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के स्वरूप उनका विकास किया जाएगा। और जातीय धर्म के नाम पर किसी को नहीं लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मिशन और विचारधारा है जो बाबा साहब के संविधान को मानते हुए बहुजन समाज पार्टी में जन्मे महापुरुषों के विचारों को जनता के बीच अमल में लाने का काम करती है ।आदेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने उन पर विश्वास जताया है। तो उस पर खरा उतर कर झबरेड़ा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर बहुजन समाज पार्टी की झोली में देने का काम करेंगे इससे पहले भी वह 2022 में सालियार जिला पंचायत सीट पर चुनाव लड़े जबकि चुनाव जीतने के पश्चात उनको सरकार द्वारा हराने का काम किया गया। लेकिन उन्होंने बहुजन समाज पार्टी नहीं छोड़ी वह बहुजन समाज पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि जिस गांव से उनका नाता है उस गांव में सर्व समाज की लगभग 10 से 12000 वोट है और वहां से वह बढ़त बनाकर चलेंगे जिससे बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा झबरेड़ा में जीत दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस बार ईतनी सीट जीतकर आएगी कि बहुजन समाज पार्टी के बिना प्रदेश में किसी की सरकार नहीं बन पाएगी। उनकी टीम में चरण सिंह, शिवकुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
