भाजपाध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई,कहा भाजपा की सोच को करती है जाहिर-रश्मि
धीरसिंह
रुड़की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कड़ी शब्दों में निन्दा की है,इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करवाई करने की मांग भी की है।मीडिया को जारी बयान में महिला कांग्रेस रुड़की की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा भाजपा के प्रदेश के मुखिया किसी महिला के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी करते हैं तो उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा में कितनी गंदी मानसिकता के लोग रहते हैं और जब उनका मुखिया ही इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल करने लगे तो यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाहिए कि इस प्रकार की मानसिकता वाले पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा संगठन प्रदेशाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं करता तो महिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगी।उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासन में आम आदमी,गरीब-मजदूर तथा किसानों का ही उत्पीड़न नहीं हो रहा है,बल्कि महिलाओं पर भी लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं।हाल ही में बदायूं की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार वहां एक पचास वर्षीय महिला की इज्जत आबरू लूट उसकी हत्या कर दी गई है,यह बड़ी शर्मनाक घटना है।उन्होंने ऐसे दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग की।