माता सावित्रीबाई फुले की191वी जयंती मनाई, भारत रत्न से सम्मानित किया जाए – डॉ पहल सिंह सैनी

माता सावित्रीबाई फुले की191वी जयंती मनाई, भारत रत्न से सम्मानित किया जाए – डॉ पहल सिंह सैन

धीरसिंह

भगवानपुर – गांव बिन्डु खड़क महाराजा भागीरथ दिव्यांग संस्था एवं माता सावित्रीबाई फुले कन्या जूनियर हाई स्कूल के स्थापना के मौके पर कार्यक्रम में भारत की सर्वप्रथम शिक्षिका क्रांतिकारी महिला माता सावित्री बाई फुले के चित्र के सामने मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गयाI  डॉ पहल  सिंह सैनी ने कहा की माता सावित्रीबाई फुले जन्म 3 जनवरी 1835 को नयागांव में हुआ था उन्होंने पहला विद्यालय 1852 में स्थापित की महिलाओं के लिए शिक्षित करने का काम किया 10 मार्च 1897 प्लेग से पीड़ित बच्चों की सहायता करते हुए खुद फ्लैग की चपेट में आ गई थी जिस कारण उनकी मौत हो गई डॉ सिंह सैनी ने कहा कि भारत सरकार को माता सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिराव फुले हो भारत रत्न से सम्मानित किया जाने की मांग की I इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संसार में सर्वप्रथम बहू बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्थानों पर स्कूल खोले गए। वक्ताओं ने यह मांग भी रखी कि माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रतन से सम्मानित किया जाए। उनके नाम से सभी जिलों में विद्यालय कॉलेज व स्मारक बनवाए जाएं।कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भागीरथ दिव्यांग संस्थान के संस्थापक डॉक्टर पहल सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा सैनी ने सभी मुख्य अतिथियों एवं महिलाओं को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।मुख्य रूप से मीनू श्रीवास्तव,दीप्ति शर्मा, भागीरथ आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सूरजभान सैनी, सूबेदार रमेश चंद सैनी, राजू सैनी डॉo प्रवेज , डॉ अनिल सैनी, अनुराधा सैनी, चौधरी दारा सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, कॉल रविंद्र कुमार,आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *