गरीबों की सेवा करना ही मानवता की सेवा है- गौरव गोयल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गरीबों की सेवा करना ही मानवता की सेवा है- गौरव गोय

धीरसिंह

रूडकी I  शीत लहर के चलते मेयर गौरव गोयल ने निर्धन एवं गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए नगर निगम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की गई मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। असहाय एवं निर्धन लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी मानवता है। उन्होंने रुड़की रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, शताब्दी द्वार,चंद्रपुरी रिक्शा स्टैंड आदि विभिन्न स्थानों पर गौरव गोयल ने खुले आसमान के नीचे लेट रहे असहाय लोगों को कंबल वितरित किए तथा सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जा रही अलाव का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी मानव सेवा है और सभी को समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से भी लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।इस दौरान उनके साथ रवि गर्ग,सार्थक गोयल,आलोक सैनी, इमरान देशभक्त, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *