भाजपा को लगा झटका सैकड़ों कार्यकर्ता हुए बसपा में शामिल
Uksamachaar24
02फ़रवरी 2022
Dheersingh
भगवानपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल और भगवानपुर के व्यापारियों ने बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को समर्थन दिया। इस दौरान भाजपा की पूर्व टीम और व्यापारियों ने बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर जीत का संकल्प लिया।
बुधवार को कस्बे स्थित शिव मंदिर में आयोजित जनसमर्थन सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस बार परिवर्तन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया। भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उससे प्रभावित होकर समस्त नगर भाजपा की टीम ने समर्थन देने का एलान किया। इस मौके पर पूर्व मंडल महामंत्री कमल वर्मा, मदन सैनी, नंदपाल प्रजापति, सत्यपाल कश्यप, सुलेख सैनी, जगदीश राणा, प्रियाशु त्यागी, करपाल सिंह, ऋषिपाल, रामपाल राणा, शुभम शर्मा, वैभव नंबरदार, श्रवण अग्रवाल, सुधीर चौधरी, भगवती प्रसाद, नवल अग्रवाल, मंयक अग्रवाल, उमेश, सागर अग्रवाल, कुलदीप गर्ग, हिमांशु, गगन बंसल, विनित गर्ग, सलीम मूँछ, जोनी केशरिया, शरद गोयल, पप्पू अंसारी, दिनेश प्रजापति, नसीर अंसारी, अहसान अंसारी, डाॅ अरुण प्रताप सिंह, मांगेराम उर्फ नीटू, पारस सैनी, मेघराज पंडित, कपिल त्यागी, मुन्नालाल सिंघल, संजय धीमान, सुरेंद्र धीमान, संजय बंसल, सुभाष राकेश, सुमित सैनी, विक्की पंडित, अनिल पंडित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।