26 मंडलों में 26 जुलाई से होगा एक दिन का प्रवास कर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करेंगे मार्गदर्शन :- बहरोज आलम

26 मंडलों में 26 जुलाई से होगा एक दिन का प्रवास कर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करेंगे मार्गदर्शन :- बहरोज आल
धीरसिंह
रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छब्बीस जुलाई से जनपद के सभी छब्बीस मंडलों में उनका एक-एक दिन का प्रवास का कार्यक्रम रहेगा।प्रवास के दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों से बैठक कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनहित के लिए बेहतर कार्य कर रही है।आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्य करें तथा भाजपा की एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने बताया कि उनके साथ मोर्चा के जिला महामंत्री राव एहसान तथा राहुल अहमद भी सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकों में शामिल रहेंगे तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी भी प्रत्येक मंडलों में जिलाध्यक्ष के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *