विधानसभा भगवानपुर के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को बूथ स्तर तक संघठन को मजबूत करने के निर्देश दिए -पूनम भगत
धीरसिंह
भगवानपुर। उत्तराखंड में 2022के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की विधानसभा प्रभारी पूनम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ता को बूथ कमेटी गठित कर संगठन को मजबूत करने का काम करें सभी कार्यकर्ता अभी से पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। भगवानपुर विधानसभा की प्रभारी पुनम भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवानपुर विधायक ममता राकेश के कैंप कार्यालय पर बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भगवानपुर विधानसभा में और मजबूती प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक ममता राकेश के कार्यकाल से जनता खुश हैं। हर क्षेत्र में उनकी प्रसंशा की जा रही है। कृषि कानून बिल को लेकर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उद्योगपतियों की सरकार हैं। किसानों को इनके हाथों बेचना चाहती है। विधायक ममता राकेश ने बताया कि क्षेत्र के हर वर्ग का तेजी से विकास हो रहा है। विकास का उजाला क्षेत्र के प्रत्येक गांव में किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, ब्लाक अध्यक्ष साहजेब राणा, उदय त्यागी, मुनव्वर अली जिला अध्यक्ष सेवा दल, सेठपाल परमार जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, फारख पूर्व प्रधान, नईम प्रधान, चंद्रभान, तीर्थ प्रधान, शरीस प्रधान, आदिल शाद सचिव, आबाद अली, डा संजीव सैनी, राव अथर, राव यावर, सलमान प्रधान, ईसा त्यागी, मोनू त्यागी, बजपाल पूर्व प्रधान, गौरव चौधरी, टिटू चौधरी, सुशील चौधरी, अवनीश परमार, भूरा चैयरमैन, महेंद्र प्रधान, अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।