सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी की हुंकार, बोलीं आप पीछे मत हटिए, हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए, पीएम ने किसानों का किया अपमान-ममता राकेश

सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी की हुंकार, बोलीं आप पीछे मत हटिए, हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए, पीएम ने किसानों का किया अपमान-ममता राकेश
धीरसिंह
सहारनपुर । महापंचायत में पहुंची उत्तर प्रदेश कांग्रेश महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहां की कृषि कानूनों के मसले पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम चल रहा है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किसानों से कहा कि ये आपकी जमीन का आंदोलन है।आप पीछे मत हटिए. हम आपके साथ हैं। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों का अपमान किया, उनको आंदोलनजीवी भी कहा इसका क्या मतलब है। किसान आंदोलन कर रहे हैं अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने बेटे के लिए जो सीमा पर खड़ा है। उसको देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला, उसको आतंकवादी कहने वाला देश भक्त कभी नहीं हो सकता। वहीं किसान महापंचायत में पहुंची भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश भी शामिल हुई। ममता राकेश ने सरकार पर कई तीर चलाएं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों का अपमान किया हैं। पीएम एक काॅल की बात कर रहे हैं किसान उनके दर पर हैं। लेकिन किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *