झबरेडा पुलिस ने एक गुमशुदा युवती को ढूंढ निकाला, वहीं दूसरे गांव से मंगलवार को एक नाबालिक और एक बालिक गुमशुदा हो गई। उनके परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदा युवतियों को बरामद करने की मांग की।

झबरेडा पुलिस ने एक गुमशुदा युवती को ढूंढ निकाला, वहीं दूसरे गांव से मंगलवार को एक नाबालिक और एक बालिक गुमशुदा हो गई। उनके परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदा युवतियों को बरामद करने की मांग की।

यूके समाचार 24

06मई 2026

झबरेडा। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक सप्ताह से गांव के ही एक पर एक युवती को भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश कर बुधवार को बरामद करने में सफल रही। लेकिन इस गांव के पड़ोस के दूसरे गांव से एक नाबालिक लड़की जो पहले भी तीन बार घर से फरार हो चुकी है वह गांव से एक बालिक लड़की को साथ लेकर मंगलवार को रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदा लड़कियों को बरामद करने की मांग की ।पुलिस टीम गठित कर दी गई है जो जल्द ही मामले का सफल अनावरण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *