सहकारी संघ चुड़ियाला के चुनाव अधिकारी की लापरवाही के कारण 5 मई को चुनाव बाधित किया गया ।जिसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी की गई। जो निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना है। जिसकी शिकायत सिद्धार्थ एवं मुकेश कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी है।

सहकारी संघ चुड़ियाला के चुनाव अधिकारी की लापरवाही के कारण 5 मई को चुनाव बाधित किया गया ।जिसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी की गई। जो निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना है। जिसकी शिकायत सिद्धार्थ एवं मुकेश कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी है।

यूके समाचार 24

06मई 2026

भगवानपुर । उत्तराखंड प्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव की घोषणा 27 मार्च 2026 को सहकारी समिति प्राधिकरण द्वारा की गई थी ।जिसकी प्रक्रिया के तहत 4 मई को सहकारी संघ चुड़ियाला पर तैनात चुनाव अधिकारी गौरव पाल ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराय लेकिन उन्होंने जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज कर अपनी ड्यूटी करने से इनकार कर दिया ।उनके स्थान पर सिकंदरपुर में तैनात अध्यापक विश्वास कुमार को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप गई ।जिसने 5 मई को चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया।और आपको बताते चले की पूर्व में रहे चुनाव अधिकारी गौरव पाल ने 6 मई को 1:50 पर चुनाव अधिकारी विनीत सिंह को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई।जबकि 1 बजे तक नामांकन वापस करने का कार्यक्रम था। जिसे लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं कराई गई। बुधवार को दोपहर 4:00 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 23 नामांकन बिक्री हुए थे ।जिसमें से 22 नामांकन पत्र जमा हुए। बुधवार शाम 5:00 बजे तक सभी नामांकन करने वाले आवेदकों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। संघ पर नामांकन करने वाले प्रतिनिधियों का कहना है ।कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है। लेकिन वही बिंन्डू खड़क निवासी सिद्धार्थ कुमार एवं मुकेश कुमार भलसवागाज ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर चुनाव को रद्द करने की मांग की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह छुट्टी पर है जो इस संबंध में जानकारी नहीं दे सकते उन्होंने कहा कि सहायक निबंध एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर बात करें इस संबंध में जब सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *