अधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत।
यूके समाचार 24
10मई 2026
इकबालपुर। रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि देशी शराब के ठेके के सामने एक व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी नकुड मोहल्ला सैनी का रहने वाला कुशल पाल पुत्र बलजीत उम्र लगभग 45 वर्ष जो अपने परिवार के साथ इकबालपुर में किराए के मकान में रहकर किसी कंपनी में काम कर करता था ।बताया गया कि उसको शनिवार को वेतन मिला था ।और वह वेतन मिलने के पश्चात लगातार शराब का सेवन कर रहा था ।शराब का अधिक सेवन करने से उपरोक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है उसके एक पुत्र और दो लड़कियां बताई गई।उपनिरीक्षक राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई ।पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
