आगामी 2 मई को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की रैली ऐतिहासिक हगी…… त्रिलोक त्यागी

आगामी 2 मई को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की रैली ऐतिहासिक हगी…… त्रिलोक त्यागी

यूके समाचार 24

19 अप्रैल 2026

धीर सिंह

मंगलौर।रविवार को आरएलडी नेता उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर एक जनसभा का आयोजन किया।जिसमें आरएलडी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्त्ताओं व क्षेत्रीय जनता को संबोधित किया और आगामी दो मई को जयंत चौधरी की होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अध्यक्ष आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत व अब्बास के संचालन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आरएलडी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक सिंह त्यागी ने कहा कि जब चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने। तो उन्होंने ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र का बराबर बजट जारी किया।ताकि ग्रामीण क्षेत्र का शहरी क्षेत्र अनुसार विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जब सड़क पर किसान बैलगाड़ी लेकर जाता था। तो उसका चालान किया जाता था।इस पर लगाम कसते हुए चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जहां साहब की गाड़ी चलेगी, वही किसान की बैलगाड़ी भी दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर, शोषित, वंचित वर्गों को समानता दिलाने में समय दिया। आज उत्तराखंड में आरएलडी का जनाधार बढ़ा है और मोंटी जैसे “एनर्जेटिक” युवा पार्टी में है, निश्चित ही मंगलोर की सीट आरएलडी के खाते में जाएगी। उन्होंने सभी से आगामी दो मई को भारी संख्या में हरजौली जट्ट गांव पहुंचने का आह्वान किया। वहीं आरएलडी के युवा नेता उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी ने कहा कि आगामी दो मई को आरएलडी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत ओर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को आश्वस्त किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। साथ ही कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के युवा, शिक्षित और मृदुभाषी नेता है। आगामी समय में देश उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि चौधरी साहब का अंश उनके पोते जयंत में दिखाई देता है, उनके पदचिन्हों पर चलकर आरएलडी को आगे बढ़ाया जा रहा है। जनसभा को जम्मू कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान, कृष्णपाल राठी, शैलेंद्र पंवार, राजीव चौधरी, अशोक बालियान, देवपाल राठी, हरमीत लोहान, उदयवीर चहल, सुधीर चौधरी, मोरध्वज चौधरी, जय कुमार पंवार, राजीव प्रधान, सुंदर प्रधान, डॉ0 सैयद नासिर आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत व अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने एक स्वर में हुंकार भरी कि आगामी दो मई को होने वाली जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बाद में मोंटी ने सभी गणमान्य लोगों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जनसभा में खलील चेयरमैन, भूरा चौधरी, अमजद उस्मानी, नदीम अमीन, इरशाद मलिक,आसिफ मलिक, एहसान,महबूब, रियासत अंसारी, कलीम, भालू , अक्कम, चौधरी अकबर, गुलाम अब्बास, खालिद, जमील, जुल्फिकार ठेकेदार, चौधरी शराफत, चौधरी कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *