हरे आम के पेड़ एवं लीची के पेड़ों पर चली आरियां।
यूके समाचार 24
19अप्रैल 2026
धीर सिंह
भगवानपुर। शनिवार की रात्रि सिकंदरपुर भैंसवाल में सड़क किनारे आम के हरे 20 पेड़ एवं लीची के पेड़ों पर वन माफिया ने आरी चलाकर हाथ साफ किया। उधान विभाग एवं वन विभाग कुंभकरणी नींद में सोता रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह है। वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड योगेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की पेड़ काटने की सूचना मिली है । वहीं दूसरी उद्यान विभाग पप्पन यादव ने कहा कि वह चुनावी ड्यूटी में है। उन्होंने कहा इसकी जांच की जा रही है ।जब बाग स्वामी नीरज गिरी से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने चोरी से पेड़ काटे हैं ।लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।जिससे साबित होता है। कि बाग स्वामी एवं ठेकेदार ने मिलकर आम के हरे पेड़ एवं लीची के पेड़ों पर आरी चलवाई है। इस बाग से आम के हरे पेड़ काटे गए उसमें कालोनी काटी जा रही है। आखिरकार प्रशासनिक अधिकारी है। एवं वन विभाग व उद्यान विभाग कुंभकर्णी नींद में क्यों सोए हुए हैं।
