भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विभिन्न गांव में जाकर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये, बाबा साहब द्वारा सामाजिक न्यायिक शिक्षा एवं मातृशक्ति के अधिकारों के लिए क्षमता मूलक समाज की स्थापना करना ही उनका मुख्य उद्देश्य था जिनके उद्देश्य पूरा करने के लिए समाज में जन जागरूकता पैदा करना हमारा परम कर्तव्य है….. डॉ हर्ष दौलत ब्लॉक प्रमुख लक्सर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता।
यूके समाचार 24
14अप्रैल 2026
धीर सिंह 
झबरेडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं झबरेड़ा विधानसभा से भावी प्रत्याशी डॉक्टर हर्ष दौलत ने अपने कैंप कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया ।उसके पश्चात उन्होंने विधानसभा झबरेड़ा के कुरड़ी, तांशीपुर, पनियाली, खड़खड़ी दयाला ,भक्तोंवाली ,बूढ़पुर चौहान लाठरदेवा हुण , फाजिल पुर ,नन्हेडा,सालियर,
आदि दर्जनों गांवों में बाबा साहेब डा0 अम्बेडकर जी की135वी जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। और उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को छोड़कर आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने का संकल्प लें। जिससे समाज आगे बढ़ सके डा0हर्ष दोलत ने कहा कि जो समाज जितना शिक्षित होगा वह समाज उतना ही तरक्की कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहेगा।डा0हर्ष दोलत ने कहा कि आज प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। इस मौके पर हिमांशु कुमार, संदीप कुमार,सूरज कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
