विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने पौधे रोपे।
यूके समाचार 24
05जून 2025
रुड़की /भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी किस जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाना हमारा उद्देश्य है सभी को अपने घर में एक पेड़ लगाए पर्यावरण बचाएं। उपरोक्त विचार उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर पौधारोपित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि चल जंगल और जमीन इसको बचाना हमारा उद्देश्य है बिना पेड़ पौधों के जीव जंतु एवं मानव को सांस लेना भी कठिन हो जाता है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल सावित्री मंगलम पूजा नंदा दिनेश कौशिक नगर विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे वही भगवानपुर के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश आर्य ने एन एस एस के छात्र-छात्राओं में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपित कर विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी राजेश आर्य ने कहा कि जब एक पेड़ हम लगाएंगे तो हमारे जीवन में वह फल फूल एवं छांव देता रहेगा इस अवसर पर मांगेराम आदि मौजूद रहे।