झबरेड़ा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का विधायक देशराज कोटवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, चौधरी परिवार हुआ एक
धीरसिंह
रूडकी – झबरेड़ा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भक्तों का झबरेड़ा पहुंचने पर विधायक देशराज कर्णवाल चमार सहाब के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गयाI झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल व नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र के नेतृत्व में पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा याद मुझे बहुत खुशी है जो चौधरी परिवार एक हुआ है चौधरी परिवार के नेतृत्व में भाजपा झबरेड़ा विधानसभा में एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 2022 कि चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाकर विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगे पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि हमारा परिवार पहले भी एक था आज भी एक है और एक रहेगा राजनीतिक कारणों के कारण बच्चों में जो दूरी बड़ी थी वह समाप्त हो गई है और दोनों बच्चे भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भक्त के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में भाजपा पूर्ण बहुमत से आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहां की भाजपा के नेतृत्व में आज देश विश्व गुरु बनने जा रहा है जिस प्रकार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं यह एक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज की पत्नी वैजयंती माला ने कहा कि जिस प्रकार से झगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं उसे देखते हुए छबड़ा की जनता ने मन बना लिया है की देशराज हो या वैजयंती माला भाजपा के टिकट पर दोनों में से जिसे भी टिकट मिलेगा उस से जीत दिलाने का काम किया जाएगा इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉक्टर जोध सिंह, चौधरी राजबीर सिंह डॉ सुरेश सिंह इंद्रेश मोती मुकेश कश्यप रोशन बाल्मीकि शाहरुख मलिक सलमान मलिक अनुज शर्मा सतीश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *