भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने सिविल अस्पताल में भर्ती अपने क्षेत्र के दो मरीजों का हालचाल जाना, सीएमएस को उपचार में लापरवाही की शिकायत क
धीरसिंह
भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने सिविल अस्पताल में भर्ती अपने क्षेत्र के दो मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने सीएमएस को उपचार में लापरवाही की शिकायत की।सीएमएस ने विधायक को दोनों मरीजों के उपचार की पूरी जानकारी दी। बताया कि उपचार में कोई लापरवाही नहीं हो रही है। एक मशीन के खराब हो जाने के चलते ऑपरेशन में देरी हो रही है।
सिविल अस्पताल में दौड़बसी गांव की जाहरा और बिंडूखड़क गांव की अनीता भर्ती हैं। जाहरा का हड्डी का ऑपरेशन होना था लेकिन ऑपरेशन नहीं हो रहा है। वहीं, अनीता की ठीक से देखभाल न होने की शिकायत थी। विधायक ममता राकेश ने सिविल अस्पताल पहुंचकर सीएमएस डॉ. संजय कंसल से दोनों मरीजों के उपचार बारे में जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि हड्डी के ऑपरेशन के लिए जिस सी-आर्म मशीन की जरूरत पड़ती है। वह खराब हो गई है। इसी कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है।