बिग ब्रेकिंग :- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरिता आर्या ने ली भाजपा की सदस्यता
Uksamachaar24
17जनवरी 2022
धीरसिंह
देहरादून :- एक और जहां भाजपा सरकार ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है तो वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरिता आर्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई भाजपा में शामिल होकर सरिता आर्या नैनीताल सीट से चुनाव लड़ेगी बताते चलें कि कांग्रेस के प्रत्याशी के पहले लिस्ट भी जारी नहीं हुई लेकिन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने अपना नाम न होने के कारण कांग्रेस को अलविदा कहा अब भाजपा से निष्कासित डॉ हरक सिंह रावत कांग्रेस में जाएंगे या अन्य राजनीतिक पार्टी बनाएंगे क्योंकि कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी में शामिल न करने की बात हाईकमान तक पहुंचाई है अब देखना है कि हरक सिंह रावत की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं