कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने व्यक्त कर दी शोक संवेदनाI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने व्यक्त कर दी शोक संवेदना

धीरसिंह
हरिद्वार । हरिद्वार के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अमरीश कुमार का मंगलवार देर रात निधन हो गया। अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके करीबी राजन मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमरीश कुमार के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर हैं। कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने दुख: जताते हुए कहा कि हरिद्वार के पूर्व विधायक श्री अम्बरीष कुमार जी के निधन का समाचार सुनकर कष्ट हुआ। संसदीय ज्ञान मे निपुण , जमीन से जुड़े नता थे। मेरे पिता जी के नजदीकी साथी रहे और मेरे गुरू थे। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
ईश्वर आपके परिवार को यह दुख:सहन की शक्ति प्रदान करे। अमरीश कुमार के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी, प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व नगर पालिका चैयरमैन दिनेश कौशिक, कांग्रेस नेता राजपाल सिंह, अरविंद प्रधान , वीरेंद्र जाती ,जातिराम, सलीम अहमद, सेठपाल परमार, पूर्व गृह मंत्री रामसिंह सैनी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह , डॉक्टर पहल सिंह सैनी, राव फरमूद, बृजपाल प्रधान ,सुशील पेंगोवाल, सतेंद्र शर्मा, कलीम खान, रूप चौधरी ने दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *