इकबालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी उठान जोरो पर..
बीते दो माह पहले भी खनन के खेल में हो चुकी हे इकबालपुर पुलिस चौकी सस्पेंड..
पूर्व में किए गए पुलिस द्वारा चालान को बता रहे परमिशन..
यूके समाचार 24
30अप्रैल 2026
इकबालपुर।खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है।पहले भी इकबालपुर चौकी की समस्त कर्मचारियों पर कार्रवाई खनन के मामले कार्यवाही हो चुकी है लेकिन अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है।
पूर्व पुलिस द्वारा किए चालान को ही खनन माफिया परमिशन बता रहे हैं ।गुरुवार की सुबह से ही अवैध रूप से मिट्टी के खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालीया खूब चल रही है ।जब पुलिस चौकी इकबालपुर से जानकारी की गई तो इकबालपुर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि खनन से भरी तीन ट्रेक्टर ट्रालियों का पहले चालान किया गया था। क्षेत्र में खनन करने वालों को पकड़कर बंद किया जाएगा। जब तहसील प्रशासन से इसकी जानकारी की गई तो इस क्षेत्र में मिट्टी खनन करने या परिवहन करने की कोई परमिशन नहीं है।
