सिकंदरपुर भैंसवाल में सड़क किनारे आम एवं लीची के 25पेड़ बिना अनुमति के काट दिए गए, विभाग कुंभकरणीनींद में सो रहे हैं। एडीओ को दिया नोटिस।
यूके समाचार 24
29अप्रैल 2026
धीर सिंह
भगवानपुर।बीते 18 अप्रैल की रात को भगवानपुर के सिकंदरपुर में काटे गए आम के पेड़ों को लेकर जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सख्त दिखाई दे रहे है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले भगवानपुर उद्यान अधिकारी को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि 18 अप्रैल की रात में सिकंदरपुर में मैंन रोड पर पेट्रोल पंप से पहले कुछ प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी काटने का कार्य कर रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने 18 अप्रैल की रात में भारी भरकम पेड़ कटवा डाले जब इस मामले में भगवानपुर उद्यान अधिकारी पप्पन यादव से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मेरी ड्यूटी चुनाव में लग रही है। जबकि प्लॉटिंग करने वाले हरियाणा निवासी नीरज गिरी का कहना है कि हमारे खेत से अकरम ठेकेदार ने चोरी से पेड़ काट लिए हैं। हम चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे हैं। लेकिन आज तक उन्होंने चोरी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसमें बाग स्वामी की मिली भगत है।जब इसकी जानकारी जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल को मिली तो उन्होंने अपने अधीनस्थ भगवानपुर उद्यान अधिकारी पप्पन यादव को नोटिस भेज कर जवाब गलत किया है जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
