राजस्व परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंदवर्धन ने 19 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक कानूनगो बनाया एवं दो राजस्व निरीक्षको का स्थानांतरण किया।
यूके समाचार 24।
04 सितंबर 2025
धीर सिंह
देहरादून। राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के लेखपालों को को प्रोन्नत करते हुए राजस्व निरीक्षक के पदों पर प्रमोशन दिया है जबकि दो राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया। आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु ने पत्र जारी करते हुए कहा की नई नियुक्ति होने पर किसानो की समस्या को समय से हल किया जाएगा।