अनाया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगामी 12 अगस्त को नगर निगम रुड़की के हाल में “स्वर्गीय कुलबीर सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित” करेगा।
यूके समाचार 24
06 अगस्त 2025
धीर सिंह
रुड़की। अनाया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डा0पारुल ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रस्ट की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वo कुलबीर सिंह की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम रुड़की की मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल उपस्थित होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी कार्यक्रम की कवरेज करने का अनुरोध किया”अनाया चैरिटेबल ट्रस्ट” समाज में फैली बुराई जैसे युवाओं में नशे की बढ़ती लत को दूर करने में अपना पूर्ण सहयोग कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है ।ट्रस्ट के सचिव डॉ राजेश पांडे, निधि त्यागी वन विभाग से सेवानिवृत धीर सिंह भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।