भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है,भाजपा में महिला के लिए नैतिक मूल्यों का कोई अर्थ नहीं: _____कांग्रेस महानगरअध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह
यूके समाचार 24
06जून 2025
धीर सिंह
रुड़की ।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने रामनगर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की संलिप्तता के साथ महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा नेत्री ने ही अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करवा दिया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है। लेकिन भाजपा में महिलाओं की प्रति कोई नैतिक मूल्यों का अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि रुड़की में राज्यसभा सांसद, मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष महिला है।लेकिन उनके मुख से महिलाओं पर हो रहे अपराध पर एक शब्द नहीं निकला। जिससे यह साबित होता है कि भाजपा में महिला को कितनी अहमियत दी जाती है क्योंकि उनको बोलने का भी अधिकार नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पर एक महिला ने आरोप लगाया, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।इस मौके पर प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, प्रणय प्रताप सिंह, यासमीन,रामकिशन धीमान,कुलभूषण त्यागी,हरविंदर सिंह,अजय राठौर,सुधीर चौधरी, मदनपाल भड़ाना, मकसूद हसन आदि मौजूद रहे।