एसपी देहात द्वारा झबरेड़ा थाने का शुक्रवार को किया जाएगा निरीक्षण।

यूके समाचार 24

17 अप्रैल 2025

धीर सिंह

झबरेड़ा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल शुक्रवार को झबरेड़ा थाने का निरीक्षण कर अपने अधीनस्थों को नए टिप्स देने का काम करेंगे झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निरीक्षण एक प्रक्रिया के तहत होता है जिसे साल में दो बार किया जाता है इस दौरान थाना क्षेत्र में अपराध की समीक्षा बारीक भोजनालय माल खाना हथियारों की बारीकी से छानबीन करने साफ सफाई कर्मचारियों को क्या परेशानी है को लेकर निरीक्षण किया जाता है और उनकी समस्याओं का हाल निकालने के लिए शासन को भेजा जाता है।बताया गया कि निरीक्षण के दौरान हथियारों को खोलने एवं उसको बंद करने के बारे में जानकारी साफ सफाई व मुख्यमंत्री पोर्टल एवं अन्य पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगे के लिए निर्देशित किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *