खजूरी चौक पर दो दुकानों में पिछली दीवार तोड़ी एक में चोरी, आहट होने से एक दुकान छोड़कर भागे बदमाश, रात्रि गश्त नहीं हो रही….

खजूरी चौक पर दो दुकानों में पिछली दीवार तोड़ी एक में चोरी, आहट होने से एक दुकान छोड़कर भागे बदमाश, रात्रि गश्त नहीं हो रही….

यूके समाचार 24

18अप्रैल 2026

धीर सिंह
झबरेड़ा।थाना क्षेत्र स्थित खजूरी, डेलना चौक पर बनी दुकानों में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो दुकानो की पिछली दीवार में सेंध मारी की। जिससे एक मिठाई की दुकान से चिप्स एवं हजारों की नगदी, मिठाई पर नमकीन के पैकेट उठाने में चोर कामयाब रहे। जब चोरो ने दूसरी दुकान जो पेस्टिसाइड की है। उसमें घुसने लगे तो आहट होने से बदमाश फरार हो गए ।दुकान स्वामी पंजाब कश्यप ने बताया कि अगली सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली। उसके पश्चात गांव के चंदन त्यागी के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने झबरेड़ा थाना पहुंचकर तहरीर दी ।और कार्यवाहक थाना अध्यक्ष झबरेडा से शीघ्र बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनकी धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना झबरेड़ा के अंदर पुलिस फोर्स की कमी है जिस कारण रात्रि में गश्त नही के बराबर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *