नव नियुक्त जिला सहकारी संघ लि0हरिद्वार चौधरी रामवीर सिंह का स्वागत करते।

नव नियुक्त जिला सहकारी संघ लि0हरिद्वार चौधरी रामवीर सिंह का स्वागत करते।

यूके समाचार 24

17जुलाई 2026

जिला सहकारी संघ लिमिटेड हरिद्वार के नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह का स्वागत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर उनका स्वागत किया ।इस दौरान उनके बड़े भाई ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह को भी पका पहनकर सम्मानित किया गया पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष संजय चौधरी उनके साथ बिंदु खड़क के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू चौधरी बिट्टू चौधरी हरचंदपुर माजरा ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।नवनियुक्त जिला सहकारी संघ लि0हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि जो सम्मान मुझे भारतीय जनता पार्टी ने दिया है ।उसको बरकरार रखते हुए किसानों के आय को दुगना करने के लिए जो भी समस्या होगी उनका समय रहते हल करना मेरी प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा की यह जो जिम्मेदारी मिली है ।उन नेताओं और भाजपा का आशीर्वाद है ।जिन्होंने इस जिम्मेदारी को रामवीर को सौपा है।और उनके नेतृत्व में किसानो की प्रत्येक समस्या को हल करने का काम नव नियुक्त अध्यक्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *