रुड़की ब्लॉक में सेवा पखवाड़ा हुआ आयोजित।

रुड़की ब्लॉक में सेवा पखवाड़ा हुआ आयोजित।
यूके समाचार 24
06जुलाई 2026
धीरसिंह
रुड़की। ब्लॉक रुड़की के मीटिंग हॉल में सेवा समर्पण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री नितिन गौतम रहे। इस दौरान सभी को एक एक पेड़ देकर सम्मानित किया गया।
समाज कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए लोगों को जागरूक किया ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 5 साल में जो सरकार द्वारा कार्य किया गया है ।और जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन लोगों तक इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। ब्लॉक प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए ।जिसमें क्षेत्र से आए ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जानकारी दी गई। राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चलकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उसका लाभ दिए जाने के लिए “सरकार आपके द्वार”कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को हल करने का काम किया है चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि किसानों को पशुपालन के लिए 80% सब्सिडी पशु खरीदने के लिए दी जा रही है और 50% पर दवाइयां मिल रही है उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि दूध पालन करने के लिए पशुपालन और आंचल डेरी को दूध देकर 2 गुना मुनाफा प्राप्त करें। इस दौरान ब्लाक प्रमुख लुबना राव ने भी क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों जिला पंचायत सदस्यों एवं समूह की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने यूसीसी कानून बनाकर महिलाओं के हित में काम किया है इस महिलाएं निर्बल से सबल होगी। मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा ने कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा यह वीबीजीराम योजना के अंतर्गत मजदूरों को मजदूर गारंटी कार्ड बनवाना होगा ।और उसकी मजदूरी 318 रुपए प्रतिदिन दी जाएगी जिसे 1 साल में 125 दिन अनिवार्य है जो 3 साल के लिए कार्ड बनेंगे उन्होंने बताया कि यदि किसान को फसल काटने या अन्य काम में मजदूर की आवश्यकता होगी तो मनरेगा के तहत उनको मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की रामचंद्र दीपक सेठ ने सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए ।महिला समूह की 10महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रोमा सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कुटियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, दिनेश कौशिक ,सुशील त्यागी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार, यूनुस अध्यक्ष ,राजेश कुमार ,कानूनगो सुशील कुमार, ममता रानी ,विमला ,विशाल चौहान निर्मल सिंह ,योगेश कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *