पुलिसनेकीबार्डरमिटिंगकीभागवानपुर,गागलहेडी,फतेहपुर,बिहारीगढ के थाना प्रभारियो के साथ किया कांवड मार्ग का किया निरीक्षण।

पुलिसनेकीबार्डरमिटिंगकीभागवानपुर,गागलहेडी,फतेहपुर,बिहारीगढ के थाना प्रभारियो के साथ किया कांवड मार्ग का किया निरीक्षण।

यूके समाचार 24

05जुलाई 2026

भगवानपुर।आगामी आने वाले कांवड मेला को लेकर पुलिस ने अपनी कसरत शुरू कर दी है ।कांवड मेला पुलिस के लिये एक चुनौती पूर्ण मेला होता है। जिसको सम्पन्न कराने के लिये पुलिस द्वारा कोई कसर नही छोडी जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कांवड मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक भगवानपुर के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा आगामी कांवड मेला के परीपेक्ष में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रीतेश शाह,प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ सत्येंद्र सिंह ,प्रभारी निरीक्षक गागलहेडी वीरेन्द्र सिंह राणा, थानाध्यक्ष फतेहपुर भूपेन्द्र सिंह, अतुल कुमार व0उ0नि0 गागलहेडी, भूपेन्द्र शर्मा व0उ0नि0 फतेहपुर, रमेश कुमार सैनी व0उ0नि0भगवानपुर, रामवीर सिंह चौकी प्रभारी कालीनदी उ0प्र0, नीरज रातव चौकी प्रभारी काली नदी भगवानपुर, आशीष नेगी चौकाी प्रभारी मण्डावर के साथ कांवड मेला की योजनाओ को साझा किया तथा सामूहिक रूप से कांवड मार्ग सुन्दरपुर,फतेहपुर,गागलहेडी,बढकला,कालीनदी,मण्डावर,खानपुर चौक ,इमलीरोड का भ्रमण किया गया तथा यातायात व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *