कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले एक युवक को अवैध चाकू के साथ  गिरफ्तार किया।

 

कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले एक युवक को अवैध चाकू के साथ  गिरफ्तार किया।

यूके समाचार 24

24जून 2026

भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी भगवानपुर  के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिसके पालन में चेतक मोबाइल ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्म0गणो द्वारा 23जून 2026 को दौराने चैंकिग अभि0 आर्यन त्यागी पुत्र सोहन लाल त्यागी निवासी बहेडी थाना कोतवाली नगर जिला मुज्जफ्फर नगर (उ0प्र0) को ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से अवैध चाकु के साथ दबोच लिया। वह किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0स0 255/2026 धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर  अभि0 को न्यायालय में पेश किया गया।नाम पता अभियुक्त आर्यन त्यागी पुत्र सोहन लाल त्यागी निवासी बहेडी थाना कोतवाली नगर जिला मुज्जफ्फर नगर (उ0प्र0) के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।पुलिस टीम में हे0का0 विपिन कुमार व हो0गा0 सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *