भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ।

भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ
यूके समाचार 24
27मई 2026
धीर सिंह
भगवानपुर। पीएम श्री राष्ट्रीय इण्टर कालेज सिकन्दरपुर भैंसवाल में ग्रीष्म कालीन अवकाश में भारतीय भाषा समर कैंप हुआ शुरू। प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर दो जून तक चलने वाले कैंप में प्रथम दिवस 125 छात्र ,छात्राओं ने भाग लिया। हिन्दी प्रवक्ता विश्वास कुमार ने बताया कि दिवस वार अलग-अलग थीम हैं ।जिनमें बेसिक अभिवादन, सामान्य बोलचाल के वाक्य, वास्तविक जीवन की बातचीत का अभ्यास, संगीत, नृत्य, पेंटिंग, स्थानीय भोजन, संस्कृति की समझ विकसित करना, स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, कलाकारों के बारे में जागरूक करना है।और पारंपरिक खेल गतिविधियां संचालित होंगी और भाषा संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। छात्र छात्राओं के लिए जल पान की व्यवस्था प्रति दिन विद्यालय स्तर पर की जाएगी। उक्त जानकारी विश्वास कुमार ने देते हुए बताया कि समर कैंप 02जून 2026 तक चलेगा।इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, दिवान सिंह टोलियां, प्रमोद कुमार कपरुवान, संदीप कौशिक, सुशील कुमार सैनी, देवीपाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *