वह रे सिस्टम आखिरकार क्राइम को कैसे कम किया जाएगा,

  1. वह रे सिस्टम आखिरकार क्राइम को कैसे कम किया जाएगा,
    यूके समाचार 24
    22मई 2026
    झबरेड़ा। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सुनहटी आल्हापुर के प्रधान पति के खेत पर बने ट्यूबवैल के मकान में लंबे समय से उत्तर प्रदेश से महिलाएं एवं पुरुष आकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। बीते रात्रि मुखबिर की सूचना पर एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया था।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में पकड़े गए महिला व पुरुष पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनको जमानत दे दी गई।जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा पनप रहा है। जबकि अनैतिक कार्य करने को लेकर 1956एक्ट के अनुसार देह व्यापार चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। और जंगल में इस तरह का अपराध होने की दशा में फॉरेस्ट एक्ट में भी कार्रवाई की जा सकती है। यदि ग्रामीणों की माने तो प्रधान पति लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त होने के साथ सेक्स को चल रहा था। क्योंकि पहले वह शराब की तस्करी करता था। जिसमें एक्साइज एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज हैं । अब वह सुखा नशे की पुड़िया बेचकर युवाओं को नशे में धकेलने का काम कर रहा है। यदि ग्रामीणों की बातों में सच्चाई है जो पुलिस की ओर से जांच के उपरांत कार्रवाई करनी चाहिए कि ग्रामीणों की बातों में कितनी सत्यता है। पुलिस चौकी प्रभारी इकबालपुर योगेश कुमार का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर थाने से उनको जमानत दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *