एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल एवं मंगलोर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने किया झबरेड़ा थाने का अद्वार्षिक मुआयना।
यूके समाचार 24
14मार्च 2026
धीर सिंह
झबरेडा ।शनिवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलौर सीओ अभिनव कुमार चौधरी के साथ झबरेड़ा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जहां थाने की साफ-सफाई पर संतोष जताया। वहीं लंबित मामलों को लेकर पुलिसकर्मियों को सुधार करने के निर्देश दिए।पुलिसिंग में सुधार और व्यवहार पर जोर दिया।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाने की चौखट पर आने वाले हर फरियादी के साथ पुलिस का व्यवहार मधुर होना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा, “पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि जनता के साथ मधुर व्यवहार रखना जरूरी है।इसमें नई क्राइम किट, फिंगरप्रिंट तकनीक और नारकोटिक्स किट के इस्तेमाल का डेमो के बारे में जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया
कि आधुनिक पुलिसिंग में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाना बेहद जरूरी है।जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिल सके।मालखाना व शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव और पुराने की स्थिति जांची गई।लंबित विवेचनाओं में हो रही देरी को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।इस मौके पर थाना अध्यक्ष अजय शाह, एसआई राजेंद्र रावत,लखनौता चौकी प्रभारी रोहित कुमार नव नियुक्त इकबालपुर चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार, एसआई रविन्द्र सिंह, एसआई जय सिंह राणा सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
