भगवानपुर पुलिस ने 6.55 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
यूके समाचार 24
10जून 2025
धीर सिंह
भगवानपुर।माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त महफूज पुत्र महबूब निवासी ग्राम कालेवाला थाना भगवानपुर हरिद्वार को 06.55 ग्राम स्मैक के साथ हसनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया जिसके सम्बन्ध मे थाना पर मु0अ0सं0 195/2025, धारा 8/21एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभि0 को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महफूज पुत्र महबूब निवासी ग्राम कालेवाला उम्र 40 वर्ष थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
06.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई पुलिस टीम में उ0नि0 विनय मोहन द्विवेद कानि0 956 संजय नेगी का0 1147 मुकेश नोटियाल मौजूद रहे।