4.33 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
यूके समाचार 24
07जून 2025
धीर सिंह
भगवानपुर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा अवैध शराब, चरस गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जीसके पास से 4.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम शाह फैसल पुत्र अखलाक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिरचंदी थाना भगवानपुर बताया पुलिस ने उक्त तस्कर को डाडली तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके संबंध में थाना भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 189 /2025 धारा 8/ 21 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान कांस्टेबल अजय चंदेल होमगार्ड सोहन मौजूद रहे।