बिना पंजीकरण चल रहे चार मदरसे उप जिलाधिकारी रुड़की ने किए सील।

बिना पंजीकरण चल रहे चार मदरसे उप जिलाधिकारी रुड़की ने किए सील।

यूके समाचार 24

07मई 2025

धीर सिंह

रुड़की। उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान के नेतृत्व में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर कारवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने चार मदरसों को सील किया है। इस दौरान मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान व तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम खाताखेड़ी,पाडली गेंदा, सोहलपुर गाड़ा और इकबालपुर कमेलपुर स्थित मदरसे को सील किया गया। इस दौरान अन्य मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम में राजस्व उप निरीक्षक पंकज सैनी,अल्पसंख्यक एडीओ बोबी कुमार, राजस्व निरीक्षक सुशील चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *