कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा, कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता भारी मतों से जीताने की अपील की। uk samachar 24 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा, कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता भारी मतों से जीताने की अपील की।

  1. uk samachar 24

11 जनवरी 2025

धीर सिंह

रुड़की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल निकाय चुनाव को धार देने तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज रुड़की बीटीगंज (सुभाषगंज) स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे,जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया।मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का पूर्ण अधिकार है।रुड़की नगर निगम से मेयर का टिकट पार्टी ने एक ऐसे शिक्षित तथा पुराने कांग्रेसी खानदान को दिया है,जो पार्टी के प्रति सदैव समर्पित व निष्ठावान रहे हैं।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार दो बार पार्टी से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे व्यक्ति को टिकट दिये,लेकिन अब जब पार्टी ने एक समर्पित महिला को टिकट दिया,तो उनका ये कहना कि धनबल के आधार पर टिकट दिया गया बिल्कुल गलत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रुडकी में मेयर का चुनाव बहुत मजबूती से लड़ रही है।सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता समर्पित रूप से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास को प्राथमिकता देती है और रुड़की नगर निगम कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार है।विकास नाम की यहां कोई चीज नहीं है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी यदि नगर निगम का चुनाव जीतती है तो रुड़की नगर निगम क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,राजकुमार सैनी,नरेश प्रिंस,हाजी नौशाद अहमद,शमशाद चेयरमैन, सेठपाल परमार, हंसराज सचदेवा,सुभाष सैनी व मीर हसन प्रधान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *