भाजपा की चुनावी कार्यालय पर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर कुछ पारित कर उनका जन्मदिन मनाया उसके पश्चात शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सिविल लाइन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी नेता अग्रवाल के पक्ष में कमल के फूल पर आगामी 23 जनवरी को वोट की अपील की
uk samachar 24
3 जनवरी 2025
धीर सिंह
रुड़की भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के चुनाव कार्यलय पर सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया गया भाजपा प्रत्याशी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पुष्प अर्पित किये जिसमे हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष से लेकर तमाम नेता मौजूद रहे इस मोके पर भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने बताया की सावित्रीबाई फुले का जन्मउत्सव हर साल 3 जनवरी को मनाया जाता है।सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका है। वे एक समाज सुधारक, कवयित्री, और दार्शनिक थीं।सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और देश का पहला बालिका विद्यालय खोला था ।उन्होंने बताया की सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। उन्हीं को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
उसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने विधायक प्रदीप बत्रा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति युवा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक श्यामवीर सैनी मयंक गुप्ता के नेतृत्व में सिविल लाइन में शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात डोर टू डोर जनसंपर्क कार्य भाजपा के पक्ष में आगामी 23 जनवरी को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की। सरिता अग्रवाल के पति ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पक्ष में रुड़की मेयर के लिए माहौल बना हुआ है जिसे लेकर पहली बार रुड़की में निर्दलीय के बजाय भारतीय जनता पार्टी का मेयर पहली महिला बनने जा रही है। मयंक गुप्ता ने कहा कि इस बार पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री कि सबका साथ सबके विकास हम सब का विश्वास के साथ भाजपा रुड़की में अपना मेयर जीता कर पहली महिला की जीत दर्ज करेगी। जनसंपर्क के दौरान गौरव कौशिक,रश्मि चौधरी,श्रद्धा शर्मा,पूजा नंदा,पंकज नंदा , मंगल सावित्री, नितिन गोयल, प्रवीण संधू, शुभम अग्रवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ नीड डोर टू डोर जनसंपर्क भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।