न्यायालय से वांछित चल रहे वारण्टी को झबरेडा पुलिस ने किया गिरफ़्तार
यूके समाचार 24
24जुलाई 2024
झबरेडा।न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में झबरेडा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वांछित चल रहे वारण्टी नकुल पुत्र स्वर्गीय मांगेराम निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को दिनांक-23.07.2024 को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त नकुल पुत्र स्वर्गीय मांगेराम निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम में उ०नि० संजय पूनिया,कांस्टेबल देवेश सिंह शामिल रहे।