सर्व समाज सेवा संगठन की महिलाओं ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम, होली के त्यौहार पर जिला आबकारी अधिकारी की जनता से अपील।

सर्व समाज सेवा संगठन की महिलाओं ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम, होली के त्यौहार पर जिला आबकारी अधिकारी की जनता से अपील।
Uksamachar 24
धीरसिंह
9837207483,8630599388
04 मार्च 2023
रुड़की–सर्व समाज सेवा संगठन ने होली मिलन का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से किया जिसमे संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों व बहनों ने साथ मिलकर रंगो के इस त्योहार में फूलों और रंग गुलाल से होली खेलकर कार्यक्रम को खुशियों के रंगो से भर दिया।

*प्रभा शंकर मिश्रा जिला आबकारी अधिकारी*

रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम में संगठन की संस्थापक, अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बताया की
होली पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्यौंहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, होली पर्व विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री शरविंद्र बंसल जी,सचिव तृप्ति कंसल जी, कोषाध्यक्ष किरण पटेल ,सह कोषाध्यक्ष रचना वर्मा मीडिया प्रभारी मितुशी,सदस्य रीता शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, गीता कार्की व सभी सम्मानित बहनें कार्यक्रम में शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *