बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत दो गांव की मुस्तफाबाद एवं सुल्तानपुर कुन्हारी,आंगनबाड़ियों ने बच्चों का राशन बेच डाला ग्रामीणों ने जांच की मांग की।

बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत दो गांव की मुस्तफाबाद एवं सुल्तानपुर कुन्हारी,आंगनबाड़ियों ने बच्चों का राशन बेच डाला ग्रामीणों ने जांच की मांग की।
यूके समाचार 24
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद द्वितीय परियोजना के अंतर्गत 2025 जुलाई अगस्त सितंबर माह में राशन वितरण करने के बजाय खुले बाजार में बेचा जा रहा था। जिनको बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वितीय बहादराबाद ने पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।जिससे विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वितीय के विरुद्ध जांच बैठा दी गई। “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली” कहावत चरित्रात होती नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राशन खुले बाजार में बेचा है। उनके खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। जब इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन से संपर्क नहीं हो पाया। वही बाल विकास परियोजना निदेशक देहरादून से संपर्क साधने की कोशिश की है । तो वह फोन नहीं उठा पाए न जाने क्या कारण रहा विभाग में जितनी हेरा फेरी हो रही है ।आखिरकार उसका जिम्मेदार कौन है।
..अगले अंक में….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *